अध्याय 1 - श्लोक 7

अस्माकं तु विशिष्टा ये तान्निबोध द्विजोत्तम ।
नायका मम सैन्यस्य सञ्ज्ञार्थं तान्ब्रवीमि ते ॥ ७ ॥

asmākaṃ tu viśiṣṭā ye tānnibodha dvijottama .
nāyakā mama sainyasya sañjñārthaṃ tānbravīmi te .. 7 ..


हे द्विजोत्तम! हमारे पक्ष के भी जो प्रधान हैं, उनको आप समझ लीजिये। आपकी जानकारी के लिये मैं उनके नाम बतलाता हूँ जो कि मेरी सेना के नेता हैं ॥ ७ ॥