परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातनः ।
यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति ॥ २० ॥
यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति ॥ २० ॥
paras tasmāt tu bhāvo ’nyo
’vyakto ’vyaktāt sanātanaḥ
yaḥ sa sarveṣu bhūteṣu
naśyatsu na vinaśyati
इसके अतिरिक्त एक अन्य अव्यक्त प्रकृति है, जो शाश्वत है और इस व्यक्त तथा अव्यक्त पदार्थ से परे है । यह परा (श्रेष्ठ) और कभी नाश न होने वाली है । जब इस संसार का सब कुछ लय हो जाता है, तब भी उसका नाश नहीं होता ।
अर्थ जानने हेतु शब्द दबाएँ
तात्पर्य पढ़ें
कृष्ण की पराशक्ति दिव्य और शाश्वत है । यह उस भौतिक प्रकृति के समस्त परिवर्तनों से परे है, जो ब्रह्मा के दिन के समय व्यक्त और रात्रि के समय विनष्ट होती रहती है । कृष्ण की पराशक्ति भौतिक प्रकृति के गुण से सर्वथा विपरीत है । परा तथा अपरा प्रकृति की व्याख्या सातवें अध्याय में हुई है ।