अध्याय 2 वल्ली 2 - मन्त्र 9

अग्निर्यथैको भुवनं प्रविष्टो रूपं रूपं प्रतिरूपो बभूव ।
एकस्तथा सर्वभूतान्तरात्मा रूपं रूपं प्रतिरूपो बहिश्च ॥ ९ ॥

agniryathaiko bhuvanaṃ praviṣṭo rūpaṃ rūpaṃ pratirūpo babhūva .
ekastathā sarvabhūtāntarātmā rūpaṃ rūpaṃ pratirūpo bahiśca .. 9 ..


जिस प्रकार सम्पूर्ण भुवन में प्रविष्ट हुआ एक ही अग्नि प्रत्येक रूप (रूपवान् वस्तु)-के अनुरूप हो गया है उसी प्रकार सम्पूर्ण भूतों का एक ही अन्तरात्मा उनके रूप के अनुरूप हो रहा है तथा उनसे बाहर भी है ॥ ९ ॥
जिस प्रकार एक ही अग्नि प्रकाशस्वरूप होकर भी भुवन में—इसमें सब जीव होते हैं इसीसे इस लोक को ‘भुवन’ कहते हैं, उसी इस लोक में अनुप्रविष्ट हुआ रूप-रूप के प्रति अर्थात् काष्ठ आदि भिन्न-भिन्न प्रत्येक दाह्य पदार्थ के प्रति प्रतिरूप—उस-उस पदार्थ के अनुरूप हुआ दाह्य-भेद से अनेक प्रकार का हो गया है उसी प्रकार सम्पूर्ण भूतों का एक ही अन्तरात्मा—आन्तरिक आत्मा अत्यन्त सूक्ष्म होने के कारण काष्ठादि में प्रविष्ट हुए अग्नि के समान सम्पूर्ण शरीरों में प्रविष्ट रहने के कारण उनके अनुरूप हो गया है तथा आकाश के समान अपने अविकारी रूप से उसके बाहर भी है ॥ ९ ॥
संस्कृत भाष्य पढ़ें
अग्निर्यथैक एव प्रकाशात्मा सन्भुवनं भवन्त्यस्मिन्भूतानीति भुवनमयं लोकस्तमिमं प्रविष्टः, अनुप्रविष्टो रूपं रूपं प्रतिदार्वादिदाह्यभेदं प्रतीत्यर्थः प्रतिरूपस्तत्र तत्र प्रतिरूपवान्दाह्यभेदेन बहुविधो बभूव; एक एव तथा सर्वभूतान्तरात्मा सर्वेषां भूतानामभ्यन्तर आत्मातिसूक्ष्मत्वाद् दार्वादिष्विव सर्वदेहं प्रति प्रविष्टत्वात्प्रतिरूपो बभूव बहिश्च स्वेनाविकृतेन स्वरूपेणाकाशवत् ॥ ९ ॥

ऐसा ही एक दूसरा दृष्टान्त भी है—
संस्कृत भाष्य पढ़ें
तथान्यो दृष्टान्तः—